गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
07-Jul-2020 10:29 AM
DESK: अपने ही पार्टी की महिला सांसद का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर भाजयुओ के लोकसभा आईटी सेल का प्रभारी गौरव अश्लील वीडियो डाल रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी सेल के प्रभारी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला राजस्थान के राजसमंद की है.
सांसद दीया कुमारी का बनाया पेज
बताया जा रहा है कि आईटी सेल के शातिर ने बीजेपी की राजसमंद सांसद दीया कुमारी का फेसबुक पेज बनाया था. इसको लेकर 9 माह पहले केस दर्ज कराया गया था. इसके बारे में थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दरमियान मोरचना निवासी गौरव जोशी ने एडमिन बनते हुए टीम दीया कुमारी के नाम से फेसबुक पेज बनाया था. जोशी ने टीम दीया कुमारी फेसबुक पेज पर दो अश्लील वीडियो पोस्ट किए थे. इन वीडियो को दूसरे दिन वापस डिलिट कर दिया गया.
सांसद के सचिव ने दर्ज कराया था एफआईआर
थाना प्रभारी ने बताया कि सांसद दीया कुमारी के निजी सचिव ने इसको लेकर केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि दीया कुमारी की छवि खराब करने के लिए इस तरह का पोस्ट किया जा रहा है. इसके बाद साइबर क्राइम सेल से मांगी गई. साइबर सेल ने फेसबुक के केलीफोर्निया स्थित ऑफिस से संपर्क किया. जहां से रिपोर्ट आने में समय लगा. इस कारण आरोपी की गिरफ्तारी 9 महीने बाद हुई, फेसबुक के रिपोर्ट से पता चला कि अश्लील वीडियो गौरव जोशी के मोबाइल से ही टीम दीया कुमारी पेज पर अश्लील पोस्ट की गई थी.