TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
13-Feb-2024 03:44 PM
By First Bihar
DARBHANGA: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी को गच्चा देने की कोशिश करने वाले बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव के गालीबाज बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक के बेटे धीरज यादव को नवादा के रजौली से गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे पर थानेदार के साथ गाली गलौज और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है।
दरअसल, केवटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक आरोपी लालधारी यादव को गिरफ्तार किया था। आरोपी को छुड़ाने के लिए बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव का बेटा धीरज यादव थानाध्यक्ष अनोज कुमार पर दबाव बना रहा था। जब थानाध्यक्ष ने लालधारी यादव को नहीं छोड़ा तो विधायक के बेटे ने थानेदार के मोबाइल पर करीब 50 बार फोन कर छोड़ने का दबाव बनाया।
जब थानेदार ने विधायक के बेटे की बात नहीं सुनी तो उसने थानाध्यक्ष के साथ न सिर्प गाली गलौज की बल्कि गोली मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में थानाध्यक्ष अनोज कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए विधायक मिश्रीलाल के बेटे को अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ विधायक ने अपने समर्थकों क साथ केवटी में मार्च निकाला।
बताते चलें कि बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव ने नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट में पार्टी को गच्चा देने की कोशिश की थी। फ्लोर टेस्ट होने को था और वे विधानसभा नहीं पहुंचे थे। बाद में जब बेटे के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ तो मिश्रीलाल भागे-भागे विधानसभा पहुंचे थे और फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार को अपना समर्थन दिया था। मिश्रीलाल यादव दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी से विधायक हैं।