बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
26-Mar-2023 11:23 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पार्टी के एलएलसी और उनके समर्थकों पर लगातार कोई न कोई आरोप लग रहा है। सबसे पहले एमएलसी गब्बू सिंह पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा उसके बाद अब एमएलसी नवल किशोर यादव के समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया है।
दरअसल, पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में होटल चलाने वाली एक महिला दुकानदार प्रीति झा ने बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव के समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक बीजेपी एमएलसी के समर्थक मुफ्त में खाना खिलाने और मांस-मछली बनाने का दबाव बना रहे थे। जब पीड़िता ने खुद के शाकाहारी होने का हवाला देकर नॉनभेज बनाने से इंकार तो उसका दूकान खाली करवाने का धमकी देना शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही जमकर गाली -गलौज भी किया।
बताया जा रहा है कि, दुकानदार प्रीति झा समस्तीपुर की रहने वाली है। पति के दिल मे सुराक होने के कारण अक्सर बीमार रहते हैं। जिसके कारण दुकान खुद चलाती है ताकि बीमार पति और छोटे बच्चे का भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि मैं हर महीने रेंट भी समय पर दे देती हूं। बावजूद इसके उसके साथ बीजेपी एमएलसी के गुर्गों और परिजनों के द्वारा मारपीट किया गया। जिसको लेकर मैं लिखित शिकायत दर्ज कराने सचिवालय थाना पहुंची थी। लेकिन सचिवालय थाने ने मुझे वहां से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता पटना एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां मौके पर मौजूद पदाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए SHO सचिवालय के नाम एक पर्ची काटकर दिया और कहा कि अब आपकी FIR ले लिया जायगा।
इधर, पीड़िता ने बताया कि उसने दुकान के एडवांस के तौर पर 60 हजार रुपए, पांच हजार दुकान का किराया के साथ 2000 रुपए पानी का पैसा देने पर तय हुआ था। जो समय पर दिया भी जा रहा था। लेकिन जब हमारी दुकान चलने लगा तो दुकान खाली कराने के लिए आरोप प्रत्यारोप लगाकर गाली गलौज के साथ मारपीट कर दुकान खाली करने का दबाव बनाने लगे।