बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
11-Mar-2020 02:43 PM
DESK: भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री के साथ ही पार्टी के अंदर संकट शुरू हो गया है। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता प्रभात झा ने अपनी नाराजगी जताई है। प्रभात झा लंबे अरसे से मध्य प्रदेश बीजेपी के लिए मेहनत करते रहे हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि सिंधिया के आने से भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल टूटेगा।
प्रभात झा ने अपनी नाराजगी केंद्रीय नेतृत्व के सामने जाहिर भी कर दी है। प्रभात झा को मनाने की कोशिशें भी जारी हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाएंगे उनके साथ बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार होंगे लेकिन उसके पहले ही प्रभात झा ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।हालांकि प्रभात झा के समर्थकों ने उनकी नाराजगी की बात को सिरे से खारिज किया है। प्रभात झा के करीबियों का कहना है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए सिंधिया के मामले में बेवजह विवाद पैदा किया जा रहा है। प्रभात झा इस वक्त को संसद के बजट सत्र में शामिल हो रहे हैं।
प्रभात झा लंबे अरसे से मध्य प्रदेश की राजनीति करते रहे हैं। संगठन में उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। मध्य प्रदेश के अंदर जब पार्टी विपक्ष में हुआ करती थी तब भी उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व या नहीं चाहेगा कि प्रभात झा इस पूरे मामले पर नाराज हो लिहाजा उन्हें बनाने का प्रयास भी जारी है।