बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
04-Jul-2022 04:07 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है। केंद्रीय मंत्री व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हो गये हैं। हैदराबाद में उन्होंने बीजेपी पार्टी की सदस्यता हासिल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी के बाद उन्होंने पार्टी बदल ली है। हालांकि कुछ देर बाद यह बात भी निकलकर सामने आई कि आरसीपी सिंह ने बीजेपी का दामन नहीं थामा है। हैदराबाद दौरे के दौरान बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया था वे बीजेपी में शामिल नहीं हुए थे।
हालांकि कि इस बात की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे। जेडीयू छोड़ बीजेपी का दामन थामने की चर्चा से बिहार में राजनीति तेज हो गयी है।
दरअसल हैदराबाद में आयोजित बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शामिल हुए थे। राज्यसभा नहीं भेजे जाने के कारण आरसीपी सिंह नाराज चल रहे थे। इस बात की चर्चा खूब हुई लेकिन बीजेपी में शामिल होते ही उनकी यह नाराजगी अब सबके सामने निकलकर आ गयी है।
बीजेपी तेलंगाना का एक ट्वीट भी सामने आया है। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आगमन पर आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया गया है। आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने के चर्चा पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। जब इस संबंध में जानकारी मिलेगी तब ही कुछ बताएंगे।

