पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
23-Jan-2022 03:48 PM
PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में भले ही वीआईपी को बीजेपी एडजस्ट नहीं कर पा रही हो लेकिन मंत्री मुकेश साहनी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि उनका पूरा ध्यान इस वक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है. वह बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं रखते.
उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर पहले विधान परिषद के चुनाव में नहीं उतरी है. इसलिए परिषद के चुनाव हुए थे तब उनकी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं था. बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कुछ भी गलत नहीं कहा. आपको बता दें कि तारकिशोर ने आज सुबह ही कहा था कि वीआईपी पार्टी के साथ उनका परिषद में कोई गठबंधन नहीं है.
मुकेश सहनी को भले ही विधान परिषद चुनाव की चिंता ना सता रही हो लेकिन वह अपने फुल टर्म को लेकर अभी भी बीजेपी से उम्मीद लगाए बैठे हैं. मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद भेजा यह सच है लेकिन कोई भी सदस्य फुल टर्म के लिए होता है. मेरा फुल टर्म अभी बाकी है.
बीजेपी नेताओं ने जो वादा किया था उसके मुताबिक मुझे पूरा टाइम मिलेगा इस बात का भरोसा है. विधान परिषद चुनाव के दौरान मुकेश सहनी को बीजेपी ने शॉर्ट टर्म के लिए सदन में भेजा लेकिन अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है. ऐसे में मुकेश सहनी बीजेपी को याद दिलाना नहीं भूल रहे हैं कि रिचार्ज टॉप अप सहयोगी दल को ही करना है.