बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
24-Mar-2024 09:24 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बिहार के 3 सांसदों का नाम काट दिया गया है। वही बीजेपी ने फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इस बार सबसे बड़ा नाम उम्मीदवार के रूप में कंगना रनौत का सामने आया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि वह पार्टी में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा।
वही टेलिविजन के सुपरहिट धारावाहिक रामायण के श्रीराम अरुण गोविल को भी बीजेपी ने चुनाव के मैदान में उतारा है। उन्हें मेरठ से टिकट दिया गया है। वही वरुण गांधी का टिकट पीलीभीत से बीजेपी ने काट दिया है। बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में बिहार के तीन सांसदों का टिकट कट गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे के बदले मिथलेश तिवारी, मुज़फ़्फ़रपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद और सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम को टिकट दिया गया है।
पश्चिम चंपारण-डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह, मधुबनी-अशोक कुमार यादव,अररिया-प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर-राजभूषण निषाद,महाराजगंज-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,सारण-राजीव प्रताप रूडी,उजियारपुर-नित्यानंद राय,बेगूसराय-गिरिराज सिंह,पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र-रामकृपाल यादव, आरा-आर.के. सिंह, बक्सर-मिथिलेश तिवारी और सासाराम-शिवेश राम, औरंगाबाद-सुशील कुमार सिंह और नवादा-विवेक ठाकुर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।