बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
05-Jun-2020 06:51 PM
PATNA : हमेशा से सुर्ख़ियों में छाई रहने वाली टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट एक बार फिर से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर 2 वीडियो जंगल में लगी आग की तरह तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में BJP की महिला नेता सोनाली फोगाट एक अफसर को चप्पल और थप्पड़ से पिटाई करती हुई दिख रही हैं.
सोनाली फोगाट हिसार में एक अनाज मंडी का जायजा लेने पहुंची थीं. वहां उनकी मार्केट कमेटी के सेक्रेट्री सुल्तान सिंह से तू-तू मैं-मैं हो गई. ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सोनाली ने सभी के सामने उस अधिकारी को थप्पड़ लगा दिया. वायरल वीडियो में अधिकारी सोनाली को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नेता इतनी ज्यादा गुस्साई हुई थीं कि उन्होंने उस अधिकारी को चप्पल से पीट दिया. सोनाली बहस के दौरान लगातार अधिकारी को डांटती दिख रही हैं. अब मंडी में ऐसा क्या हुआ कि सोनाली को इतना गुस्सा आ गया, ये वजह अभी तक साफ नहीं है.
एक विवाद के चलते अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. वीडियो में पुलिसवाले भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने खटटर सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट कर लिखा कि "खट्टर सरकार के नेताओं के घटिया कारनामे. मार्केट कमेटी सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं आदमपुर, हिसार की भाजपा नेता. क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है ? क्या सीएम मनोहर लाल खट्टर कार्रवाई करेंगे? क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा ?"
खट्टर सरकार के नेताओं के घटिया कारनामे!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 5, 2020
मार्किट कमेटी सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं आदमपुर, हिसार की भाजपा नेत्री।
क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है?
क्या खट्टर साहेब कार्यवाही करेंगे?
क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा? pic.twitter.com/2K1aHbFo5l
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट हरियाणा के हिसार में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के इलेक्शन लड़ी थीं. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उस समय चुनाव प्रचार के दौरान सोनाली की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रही थीं, उसी के चलते उन्हें टिक टॉक स्टार भी कहा जाने लगा था.


