ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / BJP की लव-कुश यात्रा पर बोले तेजप्रताप, बचके..हनुमान जी के गदा की तरह...

BJP की लव-कुश यात्रा पर बोले तेजप्रताप, बचके..हनुमान जी के गदा की तरह कही तीर धनुष ना लग जाए

02-Jan-2024 04:36 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी के लोग पहले राम को आगे करके यात्रा निकालते थे लेकिन अब उनके प्रभू राम के बेटे लव और कुश को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। पिछले बार भी चुनाव के वक्त हनुमान जी का गदा लेकर बीजेपी वाले चले थे और तब वही गदा उनको लगा था और बीजेपी की बुरी तरह से हार हुई थी। 


इस बार ये लोग लव-कुश यात्रा पर निकले हैं कही ऐसा ना हो जाए कि लव-कुश का तीर धनुष कही उनको ही ना लग जाए। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव यह बातें पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। तेजप्रताप ने कहा कि इन लोगों को देश की जनता देख रही है। ये लोग देश को पल-पल तोड़ने का काम किया है अब देश की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। आज बीजेपी के साथ कोई समाज साथ नहीं है। जब से 'इंडिया' गठबंधन बना है तब से बीजेपी वाले हैरान और परेशान हैं। 


तेजप्रताप यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का झंडा पूरे देश में लहरायेगा। नीतीश के संयोजक बनने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि किसी के कुछ भी बनने से कोई आदमी रोक नहीं सकता। बनने वाला आदमी होगा तो वो खुद व खुद बन जाएगा। तेजप्रताप ने आगे कहा कि हम तो लोगों को सपोर्ट करते रहते हैं हम किसी का पैर घिंचकर राजनीति नहीं करते हैं। हम सबके साथ रहते हैं। 


वही राजद विधायक फतेह बहादुर के बयान पर कहा कि उन्होंने क्या कुछ कहा है हम  सुने नहीं हैं इसलिए टिप्पणी नहीं कर सकते। वही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इन लोगों को जनता ने देखा है ऐसे में कोई समाज बीजेपी के साथ नहीं है।  जब से इंडिया गठबंधन का आगाज हुआ है तब से पूरे देश में लाखों करोड़ों लोग इंडिया का साथ देने के लिए बढ़ चढकर हिस्सा ले रहे हैं।