गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Dec-2023 09:17 PM
By First Bihar
DESK: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार एस ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर विवादित बयान दिया है। डीएमके सांसद ने कहा है कि हिन्दी राज्यों को हम गौमूत्र राज्य कहते हैं और गौ मूत्र वाले राज्यों में ही भाजपा चुनाव जीतती है। सनातन धर्म को लेकर इससे पहले भी डीएमके की ओर से विवादित बयान दिया गया था तब खूब हंगामा खड़ा हुआ था। इस बार डीएमके ने हिन्दी राज्यों और बीजेपी पर निशाना साधा है।
कहा है कि इस देश के लोगों को सोचना चाहिए कि केवल हिंदी राज्यों में चुनाव जीतना ही भाजपा की ताकत है। जिन्हें हम आम तौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं। आप दक्षिण भारत में नहीं आ सकते। डीएमके सांसद के इस बयान को लेकर बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। इस बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो गौ का सम्मान नहीं जाना वो गौ मूत्र और गौ को क्या जानेगा। भारत की संस्कृति सनातन में गौ माता, गाय का गोबर गौ मूत्र सबका हम सम्मान करते हैं। मैं फिर कह रहा हूं कि अभी भी राहुल गांधी और उनके सहयोगी होश में आ जाए। ये भूले नहीं कि हम शंकराचार्य के वंशज हैं आप भले उनसे कट जाए। शंकराचार्य ने पूरे देश को एक किया था। सनातन से मत टकराओं सनातन भारत की पहचान है जो टकराएगा 2024 में साफ हो जाएगा।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल अब दक्षिण भारत उत्तर भारत को आपस में लड़ाने की बात कर रहे हैं। माफी मांगने के लिए दबाव बना रहे है। स्टालिन के लड़के ने सनातन को समाप्त करने के लिए कहा था यह कांग्रेस की सहमति थी। भूले नहीं हम गौ को गौ माता को और गौ माता के मूत्र का सम्मान करते हैं उनको पूजते हैं। मुझे इसका फर्क है लेकिन सनातन को जो समाप्त करने की कोशिश करेगा वही समाप्त हो जाएगा यह मैं डंके की चोट पर कहता हूं ऐसी हल्के बयान ना दें।