मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jul-2023 01:17 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज किया है। बीजेपी की तरफ से विभिन्न मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है।
दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। बीजेपी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे,इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर भी लाठियां बरसाईं।
पुलिस के लाठीचार्ज के बार कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है हालांकि बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता डटे हुए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लाठीचार्ज के दौरान कई नेता और कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए है, पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया है।