दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Oct-2021 08:21 AM
DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में एंट्री लेने के लिए तैयार खड़ी हैं। कंगना रनौत बीजेपी के जरिए राजनीति में प्रवेश करेंगी यह बात बिल्कुल तय मानी जा रही है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं और कंगना रनौत यहां से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकती हैं। इसी साल मार्च महीने में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी लोकसभा सीट खाली हो गई थी और इस पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की गई है। मंडी लोकसभा सीट पर जिन चेहरों की चर्चा बीजेपी के अंदर है उसमें कंगना रनौत का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि बीजेपी की चुनाव समिति धर्मशाला में एक बैठक करने जा रही है जिसमें उम्मीदवारी पर चर्चा होगी।
हालांकि सूत्रों की माने तो कंगना रनौत ने चुनाव लड़ने की इच्छा अब तक खुलकर जाहिर नहीं की है। लेकिन बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि कंगना को इस बार उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाए। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कंगना रनौत बीजेपी का दामन थाम लेंगीं। आपको बता दें कि कंगना रनौत मंडी जिले के भांबला गांव की रहने वाली हैं और उन्होंने मनाली में अपना नया घर भी बनाया है। उनका गांव और मनाली दोनों मंडी संसदीय क्षेत्र के अंदर ही आता है। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के अंदर जिन अन्य दावेदारों की चर्चा हो रही है, उसमें पंकज जामवाल, निहालचंद, ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर का नाम भी चल रहा है।
कंगना रनौत उस वक्त ज्यादा सुर्खियों में आई जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का असल चेहरा सामने रखा। बाद में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के निशाने पर रहीं। उनका घर भी तोड़ा गया। कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस और शिवसेना की सरकार जितनी सख्त होती गई वह उतनी ही बीजेपी के करीब चली गई और अब अगर कंगना वाकई लोकसभा में पहुंचती हैं तो बॉलीवुड के बाद राजनीति में उनकी यह नई पारी होगी।