अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Feb-2023 05:27 PM
By First Bihar
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्रालय से निकलकर सामने आ रही है। सरकार ने बीजेपी के तीन नेताओ की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने बीजेपी के तीन और नेताओं को VIP सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इन तीनों नेताओं को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। Y+ कटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद अब तीनों नेताओं के साथ CISF के कमांडों मौजूद रहेंगे।
केंद्र सरकार ने जिन तीन बीजेपी नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया है उनमें ऋतुराज सिन्हा,अभय गिरी और नलिन कोहली शामिल हैं। सरकार ने इन तीनों बीजेपी नेताओं को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। बताया जा रहा है कि नगालैंड चुनाव को लेकर तीनों नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गई है। नलिन कोहली बीजेपी नगालैंड की प्रदेश प्रभारी हैं।
बता दें कि सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के VVIP और अन्य क्षेत्रों के लोगों को चार कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। भारत में 4 तरह की सुरक्षा कैटेगरी हैं जिसमें X, Y, Z और Z प्लस श्रेणी शामिल हैं।जिसमें Z प्लस कैटेगरी सबसे बड़ी सुरक्षा कैटेगरी होती है। भारत में VVIP, VIP, राजनेता, हाई-प्रोफाइल लोगों को इस तरह की सुरक्षा दी जाती है।