मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jul-2022 02:02 PM
PATNA : बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने जो खुलासा किया उसके बाद अब बिहार में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने तेजस्वी को लेकर एक और नया खुलासा कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि तेजस्वी यादव बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे।
डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि नित्यानंद राय के साथ तेजस्वी की मुलाकात फ्लाइट में हुई थी और इसी दौरान उन्होंने इच्छा जताई थी कि वे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने परिवार के लोगों को जेल जाने से बचाने के लिए ऐसा करना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने इस बात पर समझौता नहीं किया।
डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद तक जा सकते हैं। लेकिन बीजेपी ने कभी भी भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि तेजस्वी यादव को और उनके परिवार को लोगों को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता।आपको बता दें कि बीजेपी के सांसद नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने सोमवार को यह बयान दिया था कि नित्यानंद राय उनसे मुलाकात कर आरजेडी में आना चाहते थे।