अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
21-Sep-2022 02:42 PM
PATNA : लंबे समय बाद बिहार की राजनीति में एक्टिव हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने बीजेपी को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने हर पार्टी झुकी है, लेकिन मैं अब तक नहीं झुका। उन्होंने कहा कि अगर मैं उनके आगे झुक जाता तो शायद मुझे जेल नहीं जाना पड़ता। लेकिन इतना कुछ होने का बाद भी मैं अपनी बातों पर कायम रहा।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरएसएस, बीजेपी से हमारी पूराना दुश्मनी है। वे लोग हमे झूकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं नहीं झूका और ना झूकने वाला हूं। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं और इस बार 2024 में बीजेपी को धूल चटाकर रहेंगे।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री था तो गरीबों के घर और झोपड़ियों में जाकर महिलाओं से पूछता था कि कुछ खाना बना है क्या ? वे खाने में मुझे मकई की रोटी और सब्जी खिलाती थी। ऐसा करने से अपनेपन का पता चलता है। मेरी सरकार में सब लोग प्रेम और ख़ुशी से रहते थे। उन्होंने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है तब से बीजेपी जंगलराज का रट लगा रही है। उनलोगों का मकसद सिर्फ सरकार को तोडना है। लेकिन हम बीजेपी को कोई मौका नहीं देंगे कि वे हमारी सरकार पर सवाल उठा सके।