खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jul-2023 03:49 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा घोषित राष्ट्रीय टीम में दोबारा राष्ट्रीय सचिव (मंत्री) नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
ऋतुराज सिन्हा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके पिछले कार्यकाल के कार्यों को पसंद करते हुए उन्हें जो दोबारा से संगठन में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है उनके मार्गदर्शन मे अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से करके हर प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने का हरसंभव प्रयास रहेगा।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अभी हाल ही में हुए पूर्वतोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने परचम लहराने का काम किया था, उससे यह पता चलता है कि हर प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद देने का काम किया है और आगे भी करके इस वर्ष कई राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा को एतिहासिक जीत दिलवाएंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम ने अहम जिम्मेदारी देकर बिहार का भी मान बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी प्रदेश की नई टीम के साथ तालमेल बैठाकर 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर सफलता के लिए कृत संकल्पित है।
ऋतुराज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे स्वयं अपने को एक साधारण कार्यकर्ता मानते है। जिसके फलस्वरूप उनका हमेशा से यह प्रयास रहता है की हर कार्यकर्ता का सम्मान संगठन में उन्हें मिले और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आशा है जो प्यार और आशीर्वाद आपके द्वारा मिलते आया है वह आगे भी मिलता रहेगा।