बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत
28-Jun-2021 08:36 PM
PATNA : भारतीय जनता पर के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और बीजेपी के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत पटना के संपतचक इलाके में गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. सोमवार बीजेपी किसान मोर्चा के नेतृत्व में फतेहपुर मंडल में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई.
जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे बीजेपी नेता ने बताया कि हर आपदा में बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा मदद के लिए आगे आते हैं. बिहार से जुड़े होने के कारण गरीबों और असहायों के प्रति उनका विशेष लगाव रहता है. पिछले दो साल से कोरोना जैसी आपदा में उन्होंने लोगों की समस्याओं का निदान निकाला और उन तक राहत सामग्री और अन्य जरूरी सामानों का वितरण करवाया.
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश राजू और पटना महानगर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री, मास्क और सैनिटाइजर के पैकेट का वितरण किया. इस मौके पर सरोज रंजन पटेल ने कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का सिर्फ एक उद्देश्य है. पूर्व सांसद आरके सिन्हा और बड़े भाई ऋतुराज इस मामले में कभी भी पीछे नहीं हटते, चाहे वो कोरोना काल हो, बाढ़ हो या भीषण ठंड हो.
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, चितरंजन सिंह, छोटु सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री योगेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणवीर, राजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.