सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
02-Apr-2023 10:35 PM
By First Bihar
PATNA:पटना बीजेपी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है। वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनवरत इस पोस्टर पर जा रहा है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार से संबोधित कर लिखा गया है कि वे अपना बोरिया विस्तर बांध लें क्योंकि अब बिहार में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज नवादा में जनसभा को संबोधित किया। नवादा की जनसभा के बाद उन्हें पटना बीजेपी दफ्तर में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करना था। लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके। अमित शाह के आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर रखी थी। बड़े बड़े होर्डिंग और पोस्टर पार्टी दफ्तर के बाहर लगाये गये थे। पूरे वीर चंद पटेल पथ को बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया था। इन पोस्टरों में एक नीतीश कुमार को दर्शाता हुआ पोस्टर भी लगाया गया था जिसमें बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बताया गया था।
पोस्टर के माध्यम में कार्यकर्ता यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम होंगे। बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में यह क्लीयर लिखा गया था कि कुर्सी कुमार कुर्सी खाली करें। 2025 में अगला सीएम बीजेपी का होगा। इस तरह का पोस्टर कई जगहों पर लगाया गया था। अमित शाह के पटना बीजेपी दफ्तर आने को लेकर ये तमाम तैयारियां की गयी थी लेकिन किसी कारणवश अमित शाह बैठक में शामिल नहीं हुए।