Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
11-Aug-2022 02:32 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मिले झटके के बाद भारतीय जनता पार्टी अब बिहार में बढ़ते अपराध को सियासी मुद्दा बनाने लगी है। बीजेपी ने बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर महागठबंधन सरकार के ऊपर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए हैं।
बीजेपी नेता ने कहा है कि एक तरफ आरजेडी की गोद में जनता दल यूनाइटेड बैठी हुई है तो वहीं बिहार में गुंडाराज की वापसी हो गई है, जगह-जगह दुष्कर्म,लूट और अपराध की घटनाएं हो रही हैं। नीतीश कुमार से पूछा है कि क्या वह इसी के लिए तेजस्वी यादव के साथ गए थे। उधर, बीजेपी के युवा नेता संतोष रंजन राय ने भी महागठबंधन सरकार पर अपराधिक घटनाओं को लेकर तंज कसा है।
संतोष रंजन राय ने तंज कसते हुए कहा है कि अचनाक रोजगार में हुई बढ़ोतरी रुझान आना शुरू हो चुका है। पटना के बुद्धा टोयोटा में लूट और हत्या, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में व्यवसाई के घर से 50 लाख की लूट, गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण की घटना क्या बता रही है? क्या वाकई बिहार में बहार है.. नीतीश कुमार और तेजस्वी की सरकार है?
