ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बीजेपी कोटे के मंत्री ने कहा.. कार्रवाई हो ज्ञानू पर

बीजेपी कोटे के मंत्री ने कहा.. कार्रवाई हो ज्ञानू पर

06-Dec-2021 11:54 AM

PATNA : बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाकर मोर्चा खोल दिया है. लेकिन अब बीजेपी कोटे से मंत्री रामप्रीत पासवान ने बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पर कार्रवाई की मांग कर दी है. मंत्री ने कहा है कि बीजेपी पार्टी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पर कार्रवाई करे.


बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने बीजेपी विधायक ज्ञानू के बयान पर पलटवार किया है. मंत्री ने कहा ये उनकी अपनी सोच हो सकती है. उन्होंने जो बात कही है वह सच हो कोई जरूरी नहीं. अगर वह सच बोल रहे हैं तो साबित करें. कोई पार्टी में नेतृत्वहीन होकर नहीं चल सकती है.


बताते चलें कि बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा था कि बिहार बीजेपी में नेतृत्व की कमी है. यही कारण है कि पार्टी दिन-प्रतिदिन कमजोर हो रही है. अगर पार्टी को मजबूत करना है तो नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जल्द कुछ सोचना चाहिए. यहां सब चीज में बदलाव की जरुरत है. 


इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज अपरकास्ट में भी नाराजगी है. यही कारण है कि बीजेपी की किरकिरी हो रही है. यह स्थिति बनी रहे तो हमें डर है कि 2024 के चुनाव में इसका प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि, बीजेपी नेता ने नीतीश कुमार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि एनडीए अभी केवल एक ही नेता हैं नीतीश कुमार.