ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

BJP के ‘जले’ पर DGP ने छिड़का ‘नमक’..कहा-बीजेपी नेताओं की रक्षा बिहार पुलिस ने की थी, यकीन ना हो तो खुद जाकर पता कर ले

BJP के ‘जले’ पर DGP ने छिड़का ‘नमक’..कहा-बीजेपी नेताओं की रक्षा बिहार पुलिस ने की थी, यकीन ना हो तो खुद जाकर पता कर ले

21-Jun-2022 03:56 PM

PATNA: अग्निपथ स्कीम के विरोध में हुए बवाल के बाद बीजेपी नेता ने गंभीर आरोप लगाये थे। आरोप यह था कि उनके एक खास पार्टी और नेताओं को टारगेट किया गया है और प्रशासनिक मिलीभगत से उपद्रव कराया गया है। बीजेपी नेता के इस आरोप को खारिज करते हुए बिहार के डीजीपी एस.के.सिंघल ने मीडिया से कहा कि इस पर हमें कुछ नहीं कहना हमने कार्रवाई कर दी है। बीजेपी नेताओं की रक्षा बिहार पुलिस ने ही की थी। डीजीपी ने मीडिया से कहा कि यकीन ना हो तो आप खुद जाकर पता कर लीजिए। सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। 


गौरतलब है कि बीते दिनों अग्निपथ स्कीम के खिलाफ उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। उपद्रवियों ने बीजेपी नेताओं के साथ-साथ बीजेपी दफ्तर पर भी हमला बोला था। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि बीजेपी को टारगेट किया जा रहा है। प्रशासनिक मिलीभगत से उपद्रव कराया गया है। इस पूरे मामले में  प्रशासन की कहीं ना कहीं कमी दिखाई दे रही है। एक खास एजेंडे के तहत हंगामे को हवा दी गयी। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के इन आरोपों के संबंध में जब बिहार के डीजीपी एस.के.सिंघल से मीडिया ने सवाल किया तब उन्होंने कहा कि इस पर हमें कुछ भी नहीं कहना हमने कार्रवाई कर दी है। उनकी रक्षा पुलिस ने की है आप चाहे तो जाकर पता कर लीजिए।


अग्निपथ स्कीम को लेकर हुए हंगामे और कोचिंग संचालकों पर हुई कार्रवाई पर डीजीपी एस.के.सिंघल ने कहा कि कल तक मेरे पास जो डेटा था उसे बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले की अनुसंधान जारी है और कानूनी प्रक्रिया लगातार चलेगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस साक्ष्य के आधार पर काम करती है। जिन लोगों के खिलाफ एविडेंस आएगी उसी के आधार पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान के तहत जो चीजे सामने आएगी उसे शेयर करूंगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।