महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
30-Sep-2020 05:31 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी को एनडीए में लाने के लिए बीजेपी ने भले ही सीट शेयरिंग का ऐलान फिलहाल टाल दिया हो लेकिन चिराग पासवान बीजेपी के सामने झुकते नहीं दिख रहे हैं. चिराग पासवान ने आज दिन भर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 121 मीटिंग के बाद खुला ऐलान कर दिया कि वह पार्टी की हितों से समझौता नहीं करेंगे.
चिराग पासवान ने कहा है कि उनके पिता रामविलास पासवान पार्टी की हर बैठक में यह कहते रहे कि राष्ट्र सबसे पहले हैं और दूसरे नंबर पर पार्टी पार्टी मां होती है और उसके बाद ही व्यक्तिगत स्वार्थ की बारी आती है. चिराग ने कहा कि किसी भी कीमत पर वह पार्टी की हितों से समझौता नहीं करेंगे. चिराग पासवान जब अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 121 मीटिंग के बाद बाहर निकले तो बिहार के नेताओं ने उन्हें अपने स्टैंड पर कायम रहने को कहा. इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है. चिराग पासवान के पार्टी नेता यह कहते रहे कि किसी भी कीमत पर हमें झुककर समझौता नहीं करना चाहिए.
पार्टी नेताओं की अपील पर चिराग पासवान ने भी दो टूक शब्दों में कहा है कि हम किसी के दबाव में नहीं आने वाले अगर कोई सोचता है कि वह हमें दबाव में ले आएगा, तो यह उनकी गलतफहमी है चिराग पासवान पहले ही कह चुके हैं कि वह 143 सीटों पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने को तैयार हैं. बीजेपी से उनकी बातचीत नहीं बन पाने के बावजूद अब एनडीए में उन्हें बनाए रखने के लिए 2 से 3 दिन का वक्त जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को दिया है. ऐसे में चिराग का यह हुंकार बीजेपी की चुनौतियां और बढ़ाएगा.