ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / BJP को बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांके कुशवाहा, हरिभूषण ठाकुर बोले......

BJP को बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांके कुशवाहा, हरिभूषण ठाकुर बोले... JDU में खुद 3 पावर सेंटर बैठे हैं

26-Aug-2021 03:17 PM

PATNA : जातीय जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी में आंतरिक गतिरोध की बात का उपेंद्र कुशवाहा को करारा जवाब मिला है. भारतीय जनता पार्टी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरिभूषण ठाकुर ने उनपर जवाबी हमला किया है. हरिभूषण ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी में कोई कनफ्लिक्ट नहीं है. उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए. उनकी पार्टी में खुद 3 पावर सेंटर खुले हुए हैं. आतंरिक गतिरोध उनकी पार्टी में है, बीजेपी में नहीं. 


आपको बता दें कि आज उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी के अंदर ही विवाद चल रहा है, इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है इसलिए जल्द से जल्द बीजेपी नेताओं को मिल बैठकर इस विवाद को सुलझा लेना चाहिए. इसपर हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा नेता हैं, नेता तो बयान देते रहते हैं. उनके यह कह देने से कि बीजेपी में आतंरिक गतिरोध है तो इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, यह बात सबको पता है. 


बिस्फी विधायक ने कहा कि बिहार से प्रतिनिधिमंडल जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचा था. अब इसपर प्रधानमंत्री का जो भी निर्णय होगा, वह हम सभी को मंजूर होगा. 


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल को और उनके बयानों के बारे में सभी लोग जानते हैं. तारकिशोर प्रसाद के लिए उन्होंने जो कुछ भी कहा उसका कोई मतलब नहीं है.