ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / BJP के बाद JDU का पोस्टर वार, लालकिले के साथ पटना में लगाई...

BJP के बाद JDU का पोस्टर वार, लालकिले के साथ पटना में लगाई गई नीतीश की तस्वीर

03-Apr-2023 06:10 PM

By First Bihar

PATNA:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया था जिसमें नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार बताया गया था और यह लिखा गया कि वे अपना बोरिया विस्तर बांध लें क्योंकि अब बिहार में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पोस्टर में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बताया गया था। बीजेपी के इस पोस्टर के ठीक अगले दिन सोमवार को जेडीयू ने भी पटना को पोस्टरों से पाट दिया। 


जनता दल यूनाईटेड की ओर से पटना में लगाये गये पोस्टर में लालकिला के साथ नीतीश कुमार की फोटो लगायी गयी है। जिसमें यह लिखा हुआ है कि 'हम बिहार वाले हर कदम आपके साथ हैं'। पोस्टर में रमजान की बधाई भी दी गयी है। यह भी लिखा गया है कि देश को आपका इंतजार है। बताया जाता है कि यह पोस्टर जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने लगाए हैं।  


सियासी बयानबाजी के बीच बिहार में अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। बीजेपी के बाद जेडीयू पोस्टर वार में कूद पड़ा है। पोस्टर के माध्यम से जहां बीजेपी कार्यकर्ता सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बता रहे हैं तो वही जेडीयू नेता नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बता रहे हैं।