सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Jul-2023 02:22 PM
By First Bihar
PATNA : विधानसभा मार्च पर बिहार बिहार विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मंत्री शहनबाज हुसैन समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इन लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने को लेकर हिरासत में लिया गया है। वहीं, हिरासत के लेने के दौरान सम्राट ने कहा कि- सरकार को यह लगता है कि भाजपा के लोग आतंकवादी हो गए हैं, इसलिए हमलोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है और हिरासत में लिया गया है।
दरअसल, पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को बुरी तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर भी लाठियां बरसाई गई है। इनलोगों पर बिना कोई परमिशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है।
मालूम हो कि, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के तरफ से विधानसभा मार्च का आयोजन किया है। बीजेपी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से पैदल प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के तरफ जा रहे थे तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने इनलोगों को रोक दिया और फिर जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार बार कहते रहे कि वे सांसद है लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।
इधर, इस हंगामे को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायक को लाठी से कुचला गया। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, बीजेपी चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार आंसू गैस के गोले छोड़े या लाठीचार्ज करे बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा।