Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
04-Nov-2022 06:50 PM
JHARKHAND: आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के दो विधायकों के घर छापेमारी की। विधायक प्रदीप यादव और एमएलए अनूप सिंह के घर जिन दो गाड़ियों से IT के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे थे, उनमें से एक गाड़ी पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। बाद में आनन-फानन में गाड़ी पर से बीजेपी का स्टीकर हटाया गया। इस मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। हेमंत सोरेन ने पलामू में आयोजित सभा के दौरान कहा है कि इन लोगों को डूब मरना चाहिए।
दरअसल, अनूप सिंह और प्रदीप यादव कांग्रेस के विधायक हैं। दोनों विधायकों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और नेता शिवशंकर यादव के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची और छापेमारी की। बिहार और झारखंड की टीमों ने गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित ठिकाने पर ये छापेमारी की है।
छापेमारी के लिए पहुंची IT की टीम की दो गाड़ियों में से एक पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। जिसे मुद्दा बनाते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोला है। हेमंत सोरेन ने ट्विट कर लिखा है कि ‘झारखंड में IT विभाग का पदाधिकारी भाजपा की गाड़ी में छापा मारने जाते हैं। यह लोग अपना मुंह काला करके घूम रहे हैं और दूसरों को नैतिकता सीखा रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इन्हें। संवैधानिक संस्थाओं का चोला पहन कर यह लोग जनादेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी सामंतवादी लोगों को पहचान कर रखिये’।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं गए। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुझे समन मत भेजिए, सीधे गिरफ्तार करके दिखाइये। बीजेपी को लगता है कि जेल में डालकर डरा देंगे। हम इस साजिश का माकूल जवाब देंगे। जनता हमारे साथ है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि CBI और ED का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है। वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते और हम पांच साल पूरा करेंगे।