बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
15-Oct-2022 12:30 PM
PATNA : बिहार में जबसे भाजपा और जदयू का गठबंधन टुटा है तबसे ये दोनों पार्टियां कोई भी मौका नहीं छोड़ रही जिसमें ये दोनों एक दूसरे हर हमलावर नहीं हुए हो। ऐसे में जब कल यानि बीते शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला तो अब अगले दिन भाजपा ने भी इसका बखूबी अंदाज में जबाव दिया है।
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश की आदतों पर तंज करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पलटीमार मुख्यमंत्री हैं। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पलटी मारकर आठवीं बार मुख्यमंत्री बने माननीय नीतीश कुमार जी ने पांचवी बार यह शपथ लिया है कि जब तक वह जीवित रहेंगे तब तक भाजपा में नहीं जाएंगे। ऐसी शपथ तीन बार वह राजद के लिए भी ले चुके हैं।
दरअसल, इससे पहले कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा था कि पहले हम भाजपा के साथ थे, लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। इस बार जब तक वह जीवित हैं, तब तक वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को याद करते हुए कहा कि जब भाजपा में वो लोग थे तबतक सबकुछ सही था, उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया और केंद्र सरकार में मंत्री बनाया। 1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला। उस समय ढंग से काम होता था। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।
बहरहाल, अब देखना यह है कि भाजपा के तरफ से नीतीश के ऊपर किये गए हमले का जवाब किस तरह से देती है और क्या भाजपा द्वारा कही गई बात सच होता है या फिर भाजपा की यह बात बिल्कुल झूठ होती है।