बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Feb-2020 03:14 PM
MUMBAI : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह वीडियो तेजी से फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैल रहा है. मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिला की ओर से थाने में रेप का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता के मुताबिक कई दिनों से पूर्व विधायक उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम करता था.
मामला महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर की है. जहां मीरा-भायंदर के पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. बीजेपी नेता फरार चल रहा है. नरेंद्र मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ कथित तौर पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है. महिला के आरोपों के मुताबिक साल 1999 से नरेंद्र मेहता ने कई बार उसके साथ जबरन फिजिकल रिलेशनशिप बनाया. जब इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में संजय तरकार नाम के एक युवक पर भी केस दर्ज किया गया है. संजय तरकार ने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया है. वायरल वीडियो में बीजेपी नेता विधायक नरेंद्र मेहता एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने अपनी जान का खतरा बताया है. महिला का आरोप है कि नरेंद्र मेहता ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और महिलाओं पर अत्याचार किया.
वायरल वीडियो के बारे में महिला ने बताया कि उसने हाल ही में जानबूझकर यह वीडियो बनाया था. उसने ही स्टिंग के तौर पर बनाया था ताकि नरेंद्र मेहता की कारस्तानी को उजागर किया जा सके. इसके बाद इस महिला ने आईजी ऑफिस के बाहर से एक भावनात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.