ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / BJP विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से इस मामले में मिली...

BJP विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से इस मामले में मिली बेल

23-Jun-2023 02:56 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: साहेबगंज से BJP विधायक डॉ. राजू सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अंचलाधिकारी और कर्मचारी की पिटाई मामले में दर्ज केस में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गयी है। 


बता दें कि पारू के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी ने बीजेपी विधायक राजू सिंह पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगा उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उधर राजू सिंह के पक्ष के लोगों ने भी दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में केस दर्ज हुआ था। 


20 अप्रैल को मुजफ्फरपुर एसएसपी ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी थी। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही थी। यह मामला 11 अप्रैल का है। अंचलाधिकारी अनिल भूषण ने राजू सिंह पर यह आरोप लगाया था कि मोबाइल पर कॉल करके विधायक ने उन्हें बुलाया और उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। 


जबकि राजू सिंह का कहना था कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। शिकायत करने वाले अंचलाधिकारी अनिल भूषण को भष्ट बताते हुए कहा था कि भष्टाचारियों को बचाने के लिए उल्टे हम पर केस किया गया है। आखिरकार आज इस मामले में मुजफ्फरपुर कोर्ट से राजू सिंह को जमानत मिल ही गयी।