मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Aug-2024 06:17 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। दिलीप जायसवाल ने लालू की तुलना अंगुलिमाल डाकू से कर दी।
कहा जिन लोगों ने बिहार में अपराध को पैदा किया आज वही आपराधिक वारदातों को लेकर चिंता जता रहे हैं। लालू के समय में अपराधी सीधे सीएम हाउस से संपर्क में रहता था। लालू पर निशाना साधते हुए मंत्री दिलीप जायसवान ने कहा कि अंगुलिमाल डाकू आज साधु संत बन गया है। लालू-तेजस्वी सहित उनके परिवार को गंगा स्नान करने की जरूरत है तभी बिहार की जनता उन पर भरोसा करेगी। बिहार में 70 प्रतिशत अपराध उन्हीं से जुड़े लोग कर रहे हैं।
BJP प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल यही नहीं रूके उन्होंने लगे हाथों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी निशाने पर ले लिया। कहा कि आज तक कभी तेजस्वी यादव मंदिर नहीं गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेता यदि भ्रष्टाचारी नहीं हैं तो मेरे साथ मंदिर में चले और कसम खाएं। इस दिन का मुझे इंतजार है। अपने नेताओं के बारे में खुद तेजस्वी बताएं कि वो कितने दूध के धूले हैं।