ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद चिकेन-अंडे की बिक्री पर रोक, अलर्ट पर प्रशासन

05-Mar-2021 08:01 AM

DESK : मौसम में हो रहे बदलाव के साथ-साथ बर्ड फ्लू एक बार फिर से अपना पांव पसार रहा है. अहमदाबाद में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद प्रशासन सतर्क  है और 10 किलोमीटर के दायरे में अंडा चिकन बेचने पर रोक लगा दी गई है. अहमदाबाद के जिला प्रशासन ने गुरुवार को सोला के आसपास के इलाके में चिकन और अंडा बेचने पर पाबंदी लगा दी और 10 किलोमीटर के दायरे में अंडों को नष्ट भी करने का आदेश दिया है.

दरअसल अहमदाबाद के सोला इलाके में स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू का केस पाए जाने के बाद 10 किलोमीटर के दायरे में मीट चिकन और अंडा बेचने पर पाबंदी लगा दी गई. गुजरात में बर्ड फ्लू कई इलाकों में देखने को मिल रहा है जबकि पंजाब के होशियारपुर में भी कौवे मरे मिलने के बाद यह लोग परेशान हैं. होशियारपुर में बर्ड फ्लू के केसों को लेकर लोग चिंतित हैं.


उधर महाराष्ट्र में भी लगातार पक्षियों की मौत हो रही है. गुजरात से सटे महाराष्ट्र के इलाके में बर्ड फ्लू के कारण अब तक 79 पक्षियों की मौत हो चुकी है, इनमें से 75 पोल्ट्री फॉर्म में  पक्षी रखे हुए .थे महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में पोल्ट्री फॉर्म में पक्षियों की मौत हुई है. बीड में 14, लातूर में 45, नंदुरबार जिले में 16 पक्षियों की मौत हुई है. सभी पक्षियों का सैंपल टेस्ट के लिए भोपाल के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज और डिजीज इंवेस्टिगेशन सेक्शन पुणे में भेजा गया है.