Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
14-Oct-2023 01:53 PM
By First Bihar
PATNA : जबतक ये लोग यह नहीं बता रहे हैं कि बिना मुझसे पूछे कैसे डाटा लिखा। उसके बाद अगर ये कुछ नहीं बता रहे हैं तो फर्जी तरीके से ये सबकुछ जुटाया है। मेरी बात को झुठलाने के लिए राजनीति की बात ये लोग कर रहे हैं। इसलिए आज हमलोग राजभवन मार्च कर रहे हैं। इनके झूठ को हमलोग उजागर करेंगे। उसके बाद उनको सबकुछ मालूम चलेगा। हमलोग शांति से मार्च करेंगे इसके बाबजूद कोई लाठी चलाएगा तो खा लेंगे लेकिन कुछ नहीं कर सकते हैं। यह बातें आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही है।
दरअसल, बिहार में जातीय गणना रिपोर्ट के खिलाफ सियासत चरम पर है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार द्वारा कराए गए जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी ने सड़क पर उतर चुके हैं। आज शनिवार को पार्टी की ओर से पटना गांधी मैदान से राज भवन मार्च निकाला गया है।
उसी दौरान कुशवाहा से यह मार्च निकालने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि - जबतक ये लोग यह नहीं बता रहे हैं कि बिना मुझसे पूछे कैसे डाटा लिखा। उसके बाद अगर ये कुछ नहीं बता रहे हैं तो फर्जी तरीके से ये सबकुछ जुटाया है। मेरी बात को झुठलाने के लिए राजनीति की बात ये लोग कर रहे हैं। इसलिए आज हमलोग राजभवन मार्च कर रहे हैं।
मालूम हो कि, मार्च का नेतृत्व आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा स्वयं कर रहे है। इसकी सफलता के लिए पटना और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। उपेंद्र कुशवाहा इसी बहाने अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। उनका दावा है कि जातीय गणना के आंकड़ों में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने बताया था कि खुद उनके घर कोई सरकारी कर्मी नहीं पहुंचे और फर्जी तरीके से तैयार आंकड़े जारी कर दिए गए। उन्होंने कई जातियों की आबादी को घटाने का आरोप लगाया।
आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राज भवन मार्च की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इससे पूर्व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को उनकी पार्टी ने राज्य भर में प्रदर्शन किया। सभी जिलों के मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।