Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
05-Aug-2022 04:04 PM
PATNA: पटना में एक कपड़े के शो रूम में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बिना कपड़ा पहने चोरी की घटना को अंजाम देने एक शख्स पहुंचा था। जिसकी तस्वीर शो रूम में लगे सीसीसीटी में कैद हो गयी है। अंडरवियर पहने इस चोर ने शॉप से 7 लाख कैश चुरा लिया और कुछ कीमती कपड़े भी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह बड़ी घटना पटना के राजा बाजार इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को चुन्नी लाल मेगा मार्ट में चड्डी पहने शख्स ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। चोर ने अपना चेहरा कपड़े से ढक लिया था ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके और खुद एक अंडरवियर में ही था। चोर बिना कपड़े के ही कपड़ा दुकान में चोरी करने पहुंचा था जिसमें वह कामयाब भी रहा।
चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वह शो रूम में काफी देर तक घुमता रहा दुकान में रखे समानों को निहारता रहा। तभी उसकी नजर कैश काउंटर पर चली उसने वहां से 7 लाख रुपये चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। शो रूम के मैनेजर ने पटना एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज कराया है और मामले की जांच की मांग की है।
बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर के माध्यम से चोर शो रूम में घुसा था और बड़े ही आराम के साथ चोर ने इस घटना को अंजाम दिया लेकिन इसकी भनक सिक्योरिटी गार्ड तक को नहीं हुई। पटना के एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।