सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Mar-2022 03:02 PM
PATNA : बिहार वधानसभा में आज विनियोग संख्या 2 विधेयक 2022 पर चर्चा करते हुए मधुबनी में बेनीपट्टी के बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा ने लालू यादव के शासन काल पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार के विकास मॉडल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब बिहार की विकास गाथा लिखी जाएगी तो नीतीश कुमार का नाम सबसे पहले लिया जायेगा. नीतीश कुमार का सामाजिक न्याय आने वाले इतिहास में लिखा जायेगा.
विनोद नारायण झा ने बिना लालू यादव के शासन का जिक्र किये सिर्फ इशारों में समझा दिया कि उस शासन काल में क्या होता था. बीजेपी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार को विकास करने के लिए सिर्फ अपनी कलम में स्याही भरने का काम करना पड़ता है. उन्हें न ही भूरा बाल साफ़ करने की जरूरत है, न ही 6 इंच छोटा करने की, न ही एक दूसरे को लड़ाने की और न ही लाठी में तेल पिलानी पड़ती है. नीतीश कुमार का इतिहास सिर्फ स्याही से लिखा जाता है.
उन्होंने कहा कि बिहार में पूरे जिले में स्कूल खोले गये जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. बिहार में कभी यह भी नहीं सोचा जाता था कि यहां मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे, 2005 से पहले जो 4-5 मेडिकल कॉलेज थे वो उया तो अंग्रेजों के ज़माने में खुले थे या प्राइवेट थे जिनका अधिग्रहण हुआ था. लेकिन अब देखिये स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है. बीजेपी विधायक ने कहा कि इसी तरह हर क्षेत्र में नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास हो रहा है.
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि इसके सामाजिक और राजनीतिक आयाम भी हैं. इस विकास में सामाजिक न्याय, सद्भाव और भाईचारा भी दिखता है. इस विकास में स्त्री और दलित विमर्श भी दिखता है. आज महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है. राजनीति में बिहार के महिलाओं की बड़ी भागीदारी है. बीजेपी विधायक ने नीतीश कुमार के शासन की तारीफ करते हुए कहा कि देश का हर राज्य आज विकास के रोल मॉडल बिहार को देखता है.