पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद
21-Sep-2024 06:16 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में प्रतिबंधित गो मांस की होम डिलीवरी करते एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसकी बाइक की डिक्की से करीब 7 किलो प्रतिबंधित गो मांस बरामद किया गया।
गो मांस की डिलीवरी करने वाले शख्स की पहचान सुपौल जिले के चैनसिंहपट्टी वॉर्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद इमामुद्दीन के 44 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह अपने दोस्त के कहने पर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी से 120 रूपये किलो गो मांस खरीदकर बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले अपने मित्र मंसूर को पहुंचाने आया था। मंसूर बहुत दिनों से गो मांस की मांग कर रहा था।
आज जैसे ही वो मंसूर के घर पर गो मांस देने आया लोगों ने पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह बराबर अपनी मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित गो मांस लेकर इधर बेचता था। हमलोग इस पर नजर रखे हुए थे आज यह प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी करते आखिरकार पकड़ा गया।
मामले की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल और मजिस्ट्रेट त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और प्रतिबंधित मांस को जब्त किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह ने बताया प्रतिबंधित गो मांस मिला है जिसके सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

