बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jun-2024 01:25 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : सड़क हादसे का एक मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल है। महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार थी और एक बकरी को भी अपने साथ लेकर जा रही थी।
बताया जा रहा है कि, मृतका अपने मायके से एक बकरी लेकर अपने ससुराल जा रहा थी। तभी बाइक पर सवार बकरी छटपटाने लगी और बकरी को बचाने के दौरान महिला बाइक के गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसके बाद उसे घायल अवस्था में बरौनी पीएचसी में इलाज के लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान मंझौल थानाक्षेत्र के मंझौल वार्ड 9 निवासी राजेश्वर सहनी की 40 वर्षीया पत्नी रीना देवी के रुप में हुई है। मृतका के चार बेटे और चार बेटियां हैं। मृतका के पति राजेश्वर सहनी ने बताया कि चकिया (मायके ) से मेरी पत्नी की मां ने एक बकरी दिया था। उसी को लेकर बाइक पर पति-पत्नी अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार बकरी अचानक छटपटाने लगी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया मेरी पत्नी रीना देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।