Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
19-Mar-2024 10:38 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में किसी की जान नहीं जाति है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है। जहां धोवा पुल के पास का पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर सवार 3 युवकों ने तेज गति से आते हुए एएसआई विजय कुमार चौहान को धक्का मार दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और बाद में इलाज के लिए पटना ले जाने को दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि, पुलिस की टीम धोवा पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर 3 युवक सवार होकर बख्तियापुर की ओर से आ रहे थे। ऐसे में जब पुलिस ने इनलोगों को बाइक धीमा करने का इशारा किया तो इसके विपरीत ये लोग तेज गति से ASI विजय कुमार चौहान को धक्का मारकर भागने लगे। हालांकि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर बाइक सवार युवकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया।इसके बाद इस घटना में घायल ASI को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही विजय कुमार चौहान की मौत हो गई।
वहीं, ASI की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार तीनों युवक को बाइक के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये लोग नशे में थे या नहीं इस बात की भी जांच की जा रही है और यह भी मालूम लगाने की कोशिश की जा रही है की ये लोग पुलिस जांच से भाग क्यों रहे थे।
उधर, इस घटना को लेकर कल्याण बीघा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय एएसआई विजय कुमार चौहान नवादा जिले के रहने वाले हैं और नालंदा जिले में फरवरी 2016 से ही पदस्थापित थे। वे लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निष्ठापूर्वक अपने कार्य का निर्वाह कर रहे थे। अब सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।