बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
14-Aug-2023 12:07 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जब से स्मार्ट प्रीपेड बिजली का मीटर लगा है तब से हर कोई बिजली की समस्या को लेकर परेशान नजर आता है। लोगों में क्या चर्चा आम हो गई है कि उनके बिजली बिल में अचानक से इजाफा हो जाता है और बिजली कट जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा। जहां एक फरियादी ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि पहले उसका बिजली बिल महल ₹150 के आसपास आता था अब उसका बिजली बिल ₹100000 से अधिक का आया है। इसके बाद उसकी शिकायतों को सुन सीएम भी आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने तुरंत इस मामले में अधिकारियों को तलब किया।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री सप्ताह का दूसरा सोमवार होने के कारण जनता दरबार कार्यकम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम तमाम जिलों से आई शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के पास बिजली की समस्या को लेकर एक फरियादी पहुंचा। इसने कहा कि - साहब पहले हमारा बिजली बिल 156 रुपये आता था। अब अचानक एक लाख रुपया भेज दिया गया है।
वहीं, फरियादी की बात सुनकर नीतीश कुमार चौंक गए और कहा अच्छा... इसके बाद तुरंत उन्होंने पास में खड़े अधिकारी से विभाग को फोन लगाने के लिए कहा। सीएम नीतीश ने कहा कि वैशाली से एक शख्स आए हैं. जरा देख लीजिए. यह कह रहे हैं कि बिजली बिल में बहुत ज्यादा पैसा आ रहा है। कभी-कभी तो ये होता ही है न। देख लीजिए। जसिके बाद इस फरियादी की शिकायत पर काम होना शुरू हुआ।