Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Power Grid Upgrade: बिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! नई तकनीक से हो रहा मेंटेनेंस, काम के दौरान भी जारी रहेगी सप्लाई वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर
27-Mar-2023 10:01 PM
By First Bihar
PATNA:पटना से सटे बिहटा इलाके में पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक लोगों को कुत्ते के काटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
बिहटा रेफरल अस्पताल में इतने सारे मरीज को देख डॉक्टर भी हैरान रह गये। सभी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कई लोग तो पास के क्लिनिक में जाकर अपना इलाज कराया। वहां एंटी रैबीज की सुई ली। बताया जाता है कि बिहटा के सिकरिया में एक पागल कुत्ता आया और सड़क पर दौड़ने लगा।
इस क्रम में उसने कई लोगों को अपना निशाना बनाते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। पागल कुत्ते के काटने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद लाठी-डंडे से लैश होकर आए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला। पूरे इलाके में पागल कुत्ते की ही चर्चा हो रही है।