ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Nov-2022 01:29 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा में पूर्व के विवाद को लेकर एक गांव के दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। जिसके बाद अब इस पुरे मामले का विडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सुचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस ने इस बात से साफ़ इंकार किया है कि यहां कोई गोलीबारी हुई है।
दरअसल, यह मामला बिहटा थाना क्षेत्र के जोगीपुर और दरियापुर गांव के बीच का बताया जा रहा है। इस विवाद की वजह पूर्व के विवाद और दबंगई बताया जा रहा है। इसी कारन दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई। इसके बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना को लेकर वायरल विडिओ में यह दिख रहा है कि, एक व्यक्ति हथियार को लेकर खेत में घूमता दिख रहा ह वैसे इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन, बताया जा रहा है यह वीडियो फायरिंग के दौरान ही बनाई गई है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भारी संख्या में पहुंचकर सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है।
इधर,इस मामले को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष सनोवर खानने बताया कि, यह मामला जोगीपुर व दरियापुर दो गांवों के बीच पूर्व से चला आ रहा है। अब फिर से इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से हल्की झड़प हुई थी, जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि , यह वीडियो जोगीपुर गांव का है। इसमें एक व्यक्ति राइफल लेकर खड़ा है। लेकिन, गोलीबारी जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
गौरतलब हो कि, इन दिनों बिहार में अपराध का ग्राफ का इस कदर बढ़ चुका है आए दिन हत्या और गोलीबारी की सूचनाएं आती रहती है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध की खबर नहीं आती हो। ऐसे में अब यह मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की है और गोलीबारी से इंकार किया है, लेकिन अभी भी सवाल यह है कि जो हथियार दिख रहा है यह इस वजह से यहां ले जाया गया था।