ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में सरपंच की दबंगई: पंचायत के बाद पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, बच्चों के विवाद में बिगड़ी थी बात

23-Jun-2023 03:22 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में एक सरपंच की दबंगई सामने आई है। बच्चों के विवाद को लेकर हुई पंचायत के बाद सरपंच ने एक ही परिवार के कई लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर प्रखंड अंतर्गत वनभाग पंचायत के वार्ड संख्या 6 की है।


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। उस वक्त तो मामले को सुलझा दिया गया था लेकिन बाद में पंचायत के सरपंच रज्जाक एवं उसके परिवार के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए।


पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं वही इस मामले में आरोपी सरपंच ने कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं और उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। सरपंच ने कहा है कि घटनास्थल पर मारपीट के समय वह मौजूद नहीं था।