धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
14-Nov-2023 08:43 PM
By ALOK KUMAR
DESK: बेतिया के रहने वाले इजहारुल हुसैन ने गाजियाबाद के रियाजुद्दीन के बैंक अकाउंट में पाकिस्तान से 70 लाख रुपये मंगवाये। रियाजुद्दीन से उसके बैंक अकाउंट को उसने कब्जे में लिया था और इसके एवज में 10 हजार रुपया महीना पेमेंट करता था। किराये पर लिये गये केनरा बैंक के अकाउंट में इजहारुल हुसैन ने 70 लाख रुपये पाकिस्तान से इस अकाउंट में ट्रांसफर कराया था।
यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात के लिए टेरर फंडिग डिकोड किया और पूछताछ के बाद बेतिया पहुंची लेकिन छापेमारी में यूपी एसटीएस को सफलता नहीं मिली। इजहारुल नशे की हालत में था जिसे बेतिया पुलिस ने उत्पाद एक्ट में दबोचा। पाकिस्तानी फंडिग का पर्दाफाश यूपी एटीएस ने बेतिया में किया है।
जहां से आरोपी इजहारुल को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले की जांच के लिए पहुंची यूपी एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। नशा टूटने बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इजहारुल का पाकिस्तान से कनेक्शन आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। नरकटियागंज एसडीपीओ प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।