मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Apr-2023 11:44 AM
By First Bihar
NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा के बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर नालंदा पुलिस ने शुक्रवार को 11 आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया था। इश्तेहार चिपकाने के बावजूद पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद 9 आरोपियों के घरों की कुर्की की प्रक्रिया पुलिस ने शनिवार को शुरू कर दिया। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार समेत 6 आरोपियों ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
दरअसल, बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आज जब पुलिस ने 9 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की तो बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार समेत 6 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालांकि, कुंदन का कहना है कि साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। कुंदन का कहना है कि जिस वक्त झड़प हुई वह वहां मौजूद नहीं था।
बता दें कि रामनवमी के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि जिला प्रशासन को धारा 144 लागू करना पड़ गया। हिंसा मामले में पुलिस ने 3 थानों में 15 केस दर्ज की हैं। अब तक 132 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अब तक 19 लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है जबकि कुछ और लोगों को रिमांड पर लिए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में सीजेएम ने नालंदा एसपी से हिंसा का फुटेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।