मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Apr-2023 05:40 PM
By First Bihar
NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ और सासाराम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों ने आरोप है कि उन्होंने हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का काम किया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
दरअसल, रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा के बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले शनिवार को पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ कुर्की जब्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार समेत 6 आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। बता दें कि हिंसा के मामले में पुलिस ने 3 थानों में 15 केस दर्ज किए हैं। अब तक 132 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।