BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
04-Jun-2020 08:08 PM
PATNA : कोरोना काल में प्रवासियों को लेकर बिहार की सियासत से लगातार गर्म है। दिल्ली में बिहारी मजदूरों को लेकर आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आमने सामने नजर आए थे और अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने प्रवासियों पर बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। बुधवार को 34 बिहारी मजदूरों को लेकर पटना आने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज फिर चार्टर प्लेन से पहुंचे हैं. आज 180 बिहारियों को लेकर संजय सिंह पटना पहुंचे हैं.
बुधवार की शाम संजय सिंह 34 बिहारी मजदूरों को लेकर आए थे और उसी फ्लाइट से खुद वापस लौट गए थे हालांकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार मजदूर हो और छात्रों का ख्याल नहीं रख पा रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासियों के सहारे वोट बैंक को साधने की कोशिश में है.
बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. संजय सिंह बिहार के प्रभारी भी हैं और प्रवासियों के मुद्दे पर उन्होंने लगातार बिहार सरकार को घेरा था हालांकि बाद में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भी उन्हें जवाब दिया था. लेकिन अब मजदूरों को लेकर फ्लाइट से पटना पहुंचे संजय सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार अपने प्रवासी मजदूरों, कामगारों और छात्रों को सम्मान के साथ बिहार बुलाने में फेल साबित हो गई है.
खुद मजदूरों के साथ आए थे संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह बुधवार की रात दिल्ली से बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे. संजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने सांसद कोटे से मिलने वाले एक साल के अंदर अपने सभी 34 मुफ्त हवाई जहाज यात्रा के टिकटों का इस्तेमाल बिहारियों के लिए किया है. यह बिहारी हैं जो दिल्ली में फंसे थे और कुछ कारणों से जल्द अपने घर वापस आना चाहते थे और बिहार की गलत नीतियों के कारण लाखों प्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है हालांकि आम आदमी पार्टी ने ऐसे हजारों प्रवासियों की मदद की है जो घर वापस आना चाहते थे। संजय सिंह ने कहा है कि कोरोना का डर खत्म होते ही सभी बिहारी मजदूर वापस दिल्ली आ जाएंगे और दिल्ली सरकार इनके लिए हमेशा खड़ी रहेगी.