ब्रेकिंग न्यूज़

RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी

दिल्ली में बिहारी वोटरों को लुभाने के लिए कई भोजपुरी एक्टर बहा रहे पसीना, BJP को चुनाव जिताने दिन रात किया एक

दिल्ली में बिहारी वोटरों को लुभाने के लिए कई भोजपुरी एक्टर बहा रहे पसीना, BJP को चुनाव जिताने दिन रात किया एक

03-Feb-2020 03:52 PM

DELHI:  भोजपुरी एक्टरों का जमावड़ा इन दिनों मुंबई छोड़ दिल्ली में लगा हुआ है. बीजेपी से जुड़े कई भोजपुरी एक्टर दिल्ली में पार्टी को चुनाव जिताने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. बिहार और यूपी के वोटरों को लुभाने के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

रवि किशन और निरहुआ समेत कई ने संभाला मोर्चा

दिल्ली चुनाव में भोजपुरी एक्टर और बीजेपी के सासंद रवि किशन लगे हुए अब तक कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं. इसके अलावे आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव हार चुके निरहुआ वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं. निरहुआ ने रविवार को 5 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित किया और वोटरों को लुभाने के लिए भोजपुरी में भाषण दिया. निरहुआ ने बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर हैं. मनोज के लिए तो यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. अभी तक पवन सिंह और सपना चौधरी को मैदान में नहीं लगाया गया है. इससे पहले दोनों बीजेपी के लिए प्रचार कर चुके हैं. 

कांग्रेस के लिए नगमा कर रही प्रचार

कांग्रेस ने भी बिहार और यूपी के लोगों के दिल जीतने के लिए भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस नगम से चुनाव प्रचार करा रही हैं. नगमा इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में प्रचार कर चुकी हैं. बता दें कि दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में बिहार और यूपी के वोटरों की संख्या अधिक है. ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए इन कलाकारों का पार्टी सहारा ले रही है. अब देखना है कि ये कलाकार भीड़ को कितना वोट में तब्दील कर पाते हैं. बीजेपी यहां पर 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस 66 और आप 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां पर 8 फरवरी को मतदान होगा.