ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / महाराष्ट्र सरकार बिहारी मजदूरों को बिहार के बॉर्डर तक छोड़ने को तैयार, राज्य...

महाराष्ट्र सरकार बिहारी मजदूरों को बिहार के बॉर्डर तक छोड़ने को तैयार, राज्य सरकार के फैसले का इंतजार

27-Apr-2020 10:06 AM

MUMBAI: बिहारी मजदूरों को बिहार के बॉर्डर तक छोड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार तैयार हो गई है. अब महाराष्ट्र सरकार ने गेंद बिहार सरकार के पाले में डाल दिया है कि वह मजदूरों का लाना चाहती हैं की नहीं. महाराष्ट्र सरकार बिहार समेत 6 राज्यों के मजदूरों को उनके राज्य भेजना चाहती है. 

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने इसको लेकर यूपी समेत कई राज्यों के अधिकारियों से बात की. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि ट्रेन सेवा बहाल नहीं होगी. ट्रेन चलाने में सबसे बड़ी समस्या भीड़ है. भीड़ से महामारी तेजी से फैलेगी. इस कारण हम कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं. ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों को भरोसा दिया है कि उनके भेजने की व्यवस्था की जाएगी. बताया जा रहा है कि ठाकरे आज पीएम के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसको उठाएंगे.

राज्य के बॉर्डर तक भेजने को तैयार

मुख्य सचिव ने कहा कि महाराष्ट्र में बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के 3.8 लाख मजदूर फंसे हुए है. महाराष्ट्र सरकार प्रवासी मजदूरों को उनके राज्यों के बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए तैयार है. लेकिन वहां की सरकारों को तय करना है कि वह बॉर्डर से मजदूरों को अनके गांव तक पहुंचाते हैं की नहींं.