दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
10-May-2020 05:04 PM
DESK: बिहार के मजदूर राजस्थान से यूपी के रास्ते घर आने के लिए प्रवेश कर रहे थे, लेकिन यूपी के मथुरा जिला प्रशासन ने रोक दिया और कहा कि सिर्फ यूपी के ही मजदूर प्रवेश कर सकते हैं. वह भी आईकार्ड दिखाने के बाद. जिसके बाद बिहारी मजदूर भड़क गए.
लग रहा भारत-पाक के बॉर्डर पर फंसे हैं
गुस्से में बिहारी मजदूर मथुरा जिला प्रशासन के अधिकारियों से बोलने लगे कि लग रहा है कि हमलोग भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर फंस गए हैं. इस तरह से व्यवहार किया जा रहा है. सैकड़ों बिहारी मजदूर बॉर्डर पर फंसे हुए है. इन मजदूरों को भरतपुर में ठहरने का व्यवस्था किया गया है. सभी मजदूर घर जाना चाह रहे हैं. लेकिन यूपी पुलिस आने नहीं दे रही है.
दो राज्यों की पुलिस सामने-सामने
बिहारी मजदूरों को लेकर राजस्थान पुलिस और यूपी पुलिस के जवान आमने सामने हो गई है. दोनों के बीच भिड़ंत हो गई. राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने बॉर्डर पर लगे बैरियर को तोड़ दिया. इस दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गए. सूचना मिलने पर भरतपुर और मथुरा के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुलह समझौते के बाद मामला शांत हुआ है. इस दौरान दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गई है. यूपी पुलिस ने आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिस बिना किसी रिकॉर्ड के छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूरों को यूपी की सीमा में प्रवेश करा रही थी. जिसका यूपी पुलिस ने विरोध किया.