मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2024 01:51 PM
By First Bihar
MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक युवती ने देखते ही देखते झील में छलांग लगा दी। गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने झील से युवती का शव बरामद कर लिया है और उसकी आत्महत्या की वजह तलाश रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र के खड़गपुर झील स्थित इंटेक वेल से कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी है। जैसे ही युवती के आत्महत्या की खबर आसपास के लोग और झील में पर्यटन को लेकर किए जा रहे कार्य में लगे मजदूरों को मिली, लोगों ने युवती को झील से बाहर निकाला। हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवती की आत्महत्या की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है और न ही युवती कि पहचान हो पाई है। युवती के हाथ में रीता का टैटू बना हुआ है। पुलिस ने खड़गपुर झील पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है।