मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2023 08:05 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी है। अपराधियों ने युवती की हत्या करने के बाद उसके पहचान को छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब डालकर जला दिया है। शनिवार को युवती का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी और सुपौली गांव के पास की है।
दरअसल, शनिवार की सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने जा रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने कहीं और युवती की हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंक दिया है। तेजाब से लड़की को चेहरा जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के हाथ और पैर बांधे हुए थे। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।